सूरत : गुजरात में एक सीट हारने पर पाटिल और सीएम भूपेन्द्र पटेल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

सूरत : गुजरात में एक सीट हारने पर पाटिल और सीएम भूपेन्द्र पटेल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नवसारी के भाजपा प्रत्याशी सी.आर. पाटिल ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है, इसके लिए मतदाताओं, अधिकारियों, पदाधिकारियों, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को धन्यवाद दिया।

इसके अलावा सी.आर. पाटिल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव और इस बार भी हमने गुजरात में 26 की 26 सीटें जीतने का संकल्प लिया था लेकिन हम बनासकांठा की एक सीट नहीं जीत सके। गुजरात में एक सीट खोना दुःख है, हमसे या सरकार से कोई गलती हुई हो, जिसके कारण यह एक सीट हम हार गए। हम अपनी गलतियों का पता लगाने की कोशिश करेंगे।

राजकोट में आग लगने की घटना को याद करते हुए सी.आर. पाटिल ने कहा कि राजकोट में आग लगने की घटना बेहद दुःखद है और इस वजह से प्रदेश में भाजपा द्वारा लोकसभा जीत का जश्न या रैली नहीं निकाली जाएगी। हम राजकोट घटना में पीड़ित परिवारों के साथ दुःख साझा करने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि उन्होंने गुजरात में दो बार 26 की 26 सीटें जीती थीं, इस बार भी कार्यकर्ताओं के विश्वास और मेहनत से 26 में से 26 सीटें जीतने का संकल्प लिया था। लेकिन वह दिल जीतने में सफल नहीं हो सके। एक सीट बनासकांठा की हार में हमशे क्या गलती हुई इस पर मंथन करेंगे और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में काम करने का प्रयास करेंगे।

Tags: Surat