सूरत : नवसारी में सी.आर. पाटिल की  7.73 लाख मतो की बढ़त से ऐतिहासिक जीत 

सी.आर.पाटिल को 10,31,065 नैषध देसाई को 2,57,514 मत मिले

सूरत : नवसारी में सी.आर. पाटिल की  7.73 लाख मतो की बढ़त से ऐतिहासिक जीत 

लोकसभा चुनाव में गुजरात की लड़ाई बीजेपी के लिए एकतरफा रही, हालाँकि, कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। नवसारी लोकसभा सीट से लगातार जीत रहे गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नैषध देसाई मैदान में उतरे थे। हालांकि, पाटिल ने 7,73,551 वोटों की बढ़त के साथ जीत हांसिल की। 

नवसारी लोकसभा सीट के लिए 13,17754 मतदारों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशि सी.आर.पाटिल को 10,31,065 कांग्रेस के प्रत्याशी नैषध देसाई को 2,57,514 मत मिले। नवसारी लोकसभा से लगातार चौथी बार सी.आर. पाटिल ने 7,73,551 मतों के भव्य मार्जिन से ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। 

कांग्रेस नेता नैषध देसाई ने हार स्वीकार करते हुए कहा, ''हमने जबरदस्त ताकत के साथ बीजेपी के ताकतवर नेता को हराने के लिए लड़ाई लड़ी। लेकिन कांग्रेस मतदाताओं को आकर्षित करने में सफल नहीं हो पाई है। जो हमारा दुर्भाग्य है। प्रशासन भय और लालच के तहत काम कर रहा है। पंचायत से लेकर नगर निगम और विधानसभा तक हर जगह बीजेपी का राज है। फिर भी हमारे कार्यकर्ता और मतदाता कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

Tags: Surat