सूरत : 6 जून को 5 जोन में पानी कटौती से 12 लाख लोग प्रभावित होंगे

सरथाना वाटर वर्क्स में मरम्मत-रखरखाव कार्य से अठवा, सरथाना, वराछा, सेंट्रल, लिंबायत में जलापूर्ति बंद

सूरत : 6 जून को 5 जोन में पानी कटौती से 12 लाख लोग प्रभावित होंगे

सूरत नगर निगम द्वारा  6 जून को सरथाना वाटर वर्क्स में बिजली की मरम्मत और रखरखाव के कारण 5 जोन में जलापूर्ति बंद रहेगी, जिससे 12 लाख लोग प्रभावित होंगे।

कौन से क्षेत्र प्रभावित होंगे?

  • पूर्व जोन-ए वराछा
  • पूर्व जोन-बी (सरथाणा)
  • मध्य जोन (उत्तर डिवीजन)
  • लिंबायत
  • अठवां जोन

कब बंद होगी जलापूर्ति?

  • गुरुवार, 6 जून, 2024 को पूरे दिन

क्यों बंद होगी जलापूर्ति?

  • सरथाना वाटर वर्क्स में बिजली की मरम्मत और रखरखाव कार्य

नगर निगम की अपील:

  • नगर निगम ने नागरिकों से जल भंडारण करने और पानी का कम उपयोग करने की अपील की है।

यह क्षेत्र प्रभावित होंगे :

  • वराछा जोन:
    • टी.पी. स्कीम नं. 38, (नाना वराछा)
    • टी.पी. स्कीम नं. 20 (नाना वराछा-कपोद्रा)
    • नाना वराछा गांव और आसपास
  • लिंबायत जोन:
    • शाम की आपूर्ति: (शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) नीलगिरि सर्कल और लक्ष्मण नगर, गेट के आसपास का क्षेत्र, नवागाम पटेल फलिया के आसपास का क्षेत्र, नंदनवन सोसायटी, टी.पी.स्कीम नं. 33 (डुंभाल), 39 भाग, 40 और 41
    • दोपहर और शाम का आपूर्ति क्षेत्र: टी.पी. स्कीम नं. 07-(आंजना), 08-(उमरवाड़ा), 19-(पर्वत-मगोब), 33-(डुंभाल), 34-(मगोब-डुंभाल), 53-(मगोब-डुंभाल) और 64-(डुंभाल-मगोब)
  • सेंट्रल जोन:
    • रेलवे स्टेशन, दिल्लीगेट से चौक बाजार, उत्तर की ओर राजमार्ग
    • क्षेत्र में महिधरपुरा, रामपुरा, हरिपुरा, सैयदपुरा, धस्तीपुरा, शाहपोर-नानवट और आसपास के क्षेत्र
  • अठवां जोन:
    • सुमन सेल, वेसु गांव, सोमेश्वर चौक, सुडाभवन, कुष्णाधाम, देवदर्शन, सिद्ध रो हाउस, पिपलोद और सोसायटी के आसपास, भीमराड, खजोद, भीमराद गांव, सरसाना।
Tags: Surat