राजकोट अग्निकांड के बाद पुलिस आयुक्त और मनपा आयुक्त की बदली

राजकोट के नए पुलिस आयुक्त होंगे ब्रिजेश झा

राजकोट अग्निकांड के बाद पुलिस आयुक्त और मनपा आयुक्त की बदली

राजकोट, 27 मई (हि.स.)। राजकोट टीआरपी गेम जोन अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने एक बार फिर सख्त फैसला लेते हुए राजकोट पुलिस आयुक्त राजू भार्गव और महानगर पालिका आयुक्त आनंद पटेल की बदली कर दी है। इससे पूर्व सोमवार सुबह राज्य सरकार ने 8 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। ब्रिजेश झा को राजकोट का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

राजकोट के तीन पुलिस अधिकारी और महानगर पालिका आयुक्त की तत्काल प्रभाव से बदली की गई है। राज्य सरकार ने पुलिस आयुक्त राजू भार्गव और महानगर पालिका आयुक्त आनंद पटेल की बदली की है। नए पुलिस आयुक्त के तौर पर ब्रजेश झा की नियुक्ति की गई है। वहीं, नए महानगर पालिका आयुक्त के तौर पर डी पी देसाई की नियुक्ति की गई है। देसाई अभी अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (औडा) के सीईओ और गांधीनगर अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (गुडा) के अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे। औडा और गुडा के सीईओ का अतिरिक्त चार्ज हाल स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) की डायरेक्टर भव्य वर्मा को सौंपा गया है। इसके अलावा राजकोट शहर एडिशनल कमिश्नर (एडमिनिसट्रेशन, ट्रैफिक एंड क्राइम) विधि चौधरी की भी बदली की गई है। उनके स्थान पर कच्छ-भुज (पश्चिम) के डिप्टी आईजी महेन्द्र बगरिया को नियुक्त किया गया है। राजकोट शहर जोन-2 के डीसीपी डॉ सुधीर जे देसाई की भी बदली की गई है। उनके स्थान पर वडोदरा मध्यस्थ जेल के सुप्रिटेंडेंट जगदीश बांगरवा की नियुक्ति की गई है। आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य सरकार ने इन बदलियों के संबंध में चुनाव आयोग से मंजूरी ली है।

Tags: Rajkot