सूरत : शहर में कुत्तों के बाद अब सुअरों का आतंक!
न्यू सिविल अस्पताल परिसर में सुअरों का साम्राज्य
By Bhatu Patil
On
स्मार्ट सिटी सूरत में पहले कुत्तों का आतंक था, अब सुअरों का आतंक बढ़ रहा है। न्यू सिविल अस्पताल परिसर में सुअरों का झुंड नजर आ रहा है। इनकी संख्या 70 से भी अधिक है। मादा सूअर बच्चे देने की स्थिति में हैं, जिससे आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है।
रेजिडेंट डॉक्टरों के आवास के आसपास सुअरों के झुंड गंदगी फैला रहे हैं। पानी में घुसकर गंदगी करने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। झाड़ियों के कारण यह जगह सुअरों का आश्रय स्थल बन गई है।
बढ़ती संख्या के कारण डॉक्टरों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। गंदगी और मच्छरों के कारण डॉक्टरों को परेशानी हो रही है।
नगर निगम को इस समस्या का समाधान तलाशने की जरूरत है। सुअरों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
Tags: Surat