सूरत :  दिवंगत पार्षद गेमर देसाई के सम्मान में 26 मार्च मंगलवार को नगर निगम में सार्वजनिक अवकाश 

पानी, गटर, सफाई और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी कार्य जारी रहेंगे

सूरत :  दिवंगत पार्षद गेमर देसाई के सम्मान में 26 मार्च मंगलवार को नगर निगम में सार्वजनिक अवकाश 

सूरत नगर निगम के वोर्ड नं.18 लिंबायत-परवत- पुना के पार्षद गेमरभाई देसाई का 23 मार्च 2024 को हार्ट अटेक से दुःखद निधन हो गया। दिवंगत गेमरभाई देसाई रनिंग पार्षद होने से उनके निधन पर नगर निगम द्वारा 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।  

सूरत नगर निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ती मे माध्यम से उपायुक्त ने कहा कि अत: अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि नगर निगम के निर्वाचित सदस्य  गेमरभाई एच. देसाई का 23/03/2024 को दुःखद निधन हो गया जिससे सूरत नगर निगम परिवार दुःखी है। भगवान सद्गत की आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को यह विपदा सहने की शक्ति दें।'

इसके अलावा, दिवंगत के सम्मान में 26/03/2024 को नगर निगम कार्यालय, स्कूल बोर्ड कार्यालय और सूरत नगर नगर प्राथमिक शिक्षा समिति, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, गांधीनगर के सभी स्कूलों के पत्र से प्राप्त अनुमोदन के अनुसार मंगलवार को  सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। 

उपायुक्त ने अधिका जानकारी देते हुए कहा कि विशेष आवश्यक सेवाओं जैसे जल विभाग, सीवरेज विभाग, सफाई विभाग और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी कार्य जारी रहेंगे और जिन कर्मचारियों/अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी सौंपी गई है, उन्हें उस दिन चुनाव ड्यूटी करनी होगी।

Tags: Surat