महिला की दो जगह पर सरकारी नौकरी, दोनों ही जगह से मिलती रही सैलेरी!

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ की घटना, एक साथ दो जगह चल रही थी महिला की सरकारी नौकरी

वैसे तो आपने बहुत से लोगों को देखा होगा जो एक साथ दो दो जगह पर नौकरी करके अपने घर का गुजारा करते हैं। ईन सभी में से अधिकतर लोग सोचते हैं की काश उनकी नौकरी सरकारी होती, जिससे की वह भी अपनी ज़िंदगी अच्छे से गुजार पाते। पर उत्तरप्रदेश में एक अजीब किस्सा सामने आया हैं। जहां एक महिला अब तक दो जगहों पर काम करके तनख्वाह लेती रही। अब आप बोलोगे की इसमें बुरा क्या हैं, पर इस कहानी में बात ऐसी है की महिला की दोनों नौकरी सरकारी नौकरी हैं। 
गाँव के व्यक्ति ने ही की महिला की शिकायत
जी हाँ, उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली तहसील के गोवर्धनपुर में इस घटना के सामने आने के बाद खुद प्रशासन भी चौंक गया हैं। एक व्यक्ति की शिकायत के बाद यह घटना सामने आई थी। शिकायत में बताया गया कि महिला पिछले दस साल से दोनों जगहों से तनख्वाह ले रही हैं। शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा इस मामले में जांच शुरू की गई हैं। इसके अलावा पिछले सालों के रेकॉर्ड भी चेक किए जा रहे हैं, जिससे की पता चल सके की यह गड़बड़ी कब से चल रही हैं। 
महिला गोवर्धनपुर की ही निवासी हैं। जो की तहसील के एक सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा वर्कर के तौर पर काम करती हैं। वही दूसरी और आंगनवाड़ी केंद्र में भी आंगनवाड़ी सहायक के पद अपर भी नौकरी करती हैं। इस बारे में गाँव की एक व्यक्ति ने जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज की थी। बता दे की नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय पर एक ही सरकारी पद पर काम कर सकता हैं। घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की और से जांच के आदेश दे दिये गए हैं। 
Tags: