जब आकांक्षा पुरी के साथ जा रहे सिंगर मीका सिंह की कार हो गई खराब, फिर ऐेसे उमड़े फैन (देखें वीडियो)

जब आकांक्षा पुरी के साथ जा रहे सिंगर मीका सिंह की कार हो गई खराब, फिर ऐेसे उमड़े फैन (देखें वीडियो)

सिंगर मीका सिंह की फैन फोलोइंग काफी बड़ी है। युवाओं को मन को छूने वाले गानों के चलते लोकप्रियता के नये सोपान तय कर रहे मीका सिंह कुछ भी करते हैं, सुर्खियां बन जाती है। पिछले दिनों केआरके के साथ उनकी सोशल मीडिया पर तू-तू मैं-मैं भी हुई और घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। एक ऐसा ही वाकया मुंबई में हुआ जिसमें देर रात एक पार्टी से लौट रहे मीका ‌सिंह की कार खराब हो गई। 
जी हां, सेबिब्रिटी फोटोग्राफी विरल भायानी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीका सिंह, बिग बॉस फेइम आंकाक्षा पुरी के साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों राहुल वैद्ध और दिशा परमार की रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे। 
मुंबई की सड़कों पर रात के तीन बजे के आसपास का वक्त था और वीडियो से देखा जा सकता है कि बारिश का माहौल है। मीका सिंह की कार खराब होने का पता चलते ही सैंकड़ों प्रशसंक उनकी मदद के लिये उमड़ पड़े। मीका भी काफी खुश मिजाज में नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-