ऊंट के साथ ले रही थी सेल्फी, जानें क्या हुआ आगे

ऊंट के साथ ले रही थी सेल्फी, जानें क्या हुआ आगे

घास समझकर ऊंट ने चबाये महिला के बाल

आज के इस तकनीक के युग में लोगों में सेल्फी लेने का क्रेज काफी फैला हुआ हैं। खाना खाते समय, यहाँ तक की बाथरूम में लोग सेल्फी लेना नहीं भूलते। कई बार इसी सेल्फी के चक्कर में लोग दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं। कुछ ऐसी ही मजेदार घटना का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। यहाँ एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी ले रही होती हैं। पर तभी उसके साथ एक घटना होती हैं। 
सेल्फी ले रही महिला के ऊंट ने चबाये बाल
वायरल वीडियो में दिखता हैं की महिला जब ऊंट के साथ सेल्फी ले रही होती हैं तभी अचानक ऊंट महिला के बाल को खींचने लगता हैं। महिला ज़ोर से चिल्लाने लगती हैं, पर ऊंट इन सभी चीजों से अंजान मजे से महिला के खींचे हुये बाल चबाने लगता हैं। वीडियो शेयर होने के बाद एक यूजर ने महिला के बाल को ऊंट के लिए क्विक और हाइ प्रोटीन ब्रेकफास्ट बताया था।  इस वीडियो को देखकर हंसी तो आती ही हैं पर साथ ही यह भिपता चलता हैं की सेल्फी के चक्कर में कभी भी अपनी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। 

Tags: