वायरल वीडियो : जब धोनी ने अपने अपनी पत्नी के बारे में किया खुलासा ‘इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करती हैं साक्षी

वायरल वीडियो : जब धोनी ने अपने अपनी पत्नी के बारे में किया खुलासा ‘इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करती हैं साक्षी

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में दिख रही हैं दोनों की मस्ती

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन चुनिन्दा खिलाड़ियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं  धोनी कभी-कभार ही कोई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव रहती हैं। धोनी के फैन्स साक्षी के द्वारा ही माही से जुड़ी सारी अपडेट जानते हैं। हाल ही में साक्षी और धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नोक-झोंक करते नजर आ रहे हैं। 


आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सुना जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान साक्षी के लिए कह रहे हैं कि देखो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्या-क्या कर रही हैं। 28 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों की बीच मजाकिया अंदाज में कहा-सुनी हो रही है। वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि साक्षी और धोनी के अलावा अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं। साक्षी माही का वीडियो बना रही हैं, इस पर धोनी कहते हैं कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है। इसके जवाब में साक्षी कहती हैं कि धोनी के फॉलोअर्स उनसे भी प्यार करते हैं। उनकी इस बात पर सभी हंसने लगते हैं। साक्षी आगे कहती हैं कि वो भी धोनी का ही एक हिस्सा हैं।इस वीडियो को धोनी के फैन पेज से भी शेयर किया गया है। इस पर माही के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

धोनी का इंटरनेशनल करियर


महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने देश के लिए 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 33 अर्धशतक और 6 शतक जड़े हैं। 350 वनडे में धोनी ने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय में 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में माही ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 बनाए जड़े हैं। धोनी ने टी20 में दो अर्धशतक भी लगाए हैं। वह दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन अलग-अलग ट्रॉफी अपने नाम की। आईपीएल में भी धोनी चेन्नई की टीम को चार खिताब दिला चुके हैं। 

अगले साल अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं धोनी


महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी जल्द ही आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं।