वड़ोदरा : बगीचे में कुत्तों की मौत का मामला बड़ा चर्चा में है!

वड़ोदरा : बगीचे में कुत्तों की मौत का मामला बड़ा चर्चा में है!

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुत्तों को कुछ खिलाये गए होने की आशंका

अभी पिछले दिन ही वडोदरा के मच्छीपथ से एक व्यक्ति द्वारा बुरी तरह से एक कुत्ते को घसीट कर चोटिल करने कि घटना के बाद ही एक और खबर सामने आई है। जहां फतेहगंज के अरविंद गार्डेन में पाँच कुत्तों की  लाश मिली है। इन पांचों लाशों में तीन कुत्तों की लाश शुक्रवार की रात को मिली थी, जबकि शनिवार सुबह एक कुत्ते के बच्चे की लाश मिल आई थी। इसके अलावा शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने पर एक कुत्ते की लाश को रोड पार्क में से हटा लिया गया था। 
तीन कुत्तों की मिली लाश, स्वस्थ कुत्ते का बच्चा भी ढल गया
इसके अलावा एक अन्य श्वान को पशु अस्पताल पहुंचाया गया है। एनजीओ के कुछ लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा कुछ कुत्तों की लाश मिलने का कॉल आने पर तुरंत वहाँ पहुंचे थे। NGO की बोर्ड मेंबर शिखा पटेल ने कहा कि उन्हें जब कॉल आया तब वह पार्क पहुंची थी। जहां उन्हें तीन कुत्तों कि लाश मिली थी। क्योंकि वह अच्छी तरह से दफनाया नहीं गया था।
शिखा ने बताया कि कुछ समय बाद एक स्वस्थ कुत्ते के बच्चे की भी मृत्यु हो जाने के कारण उन्हें कुछ सही नहीं होने का आभास हुआ। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से इसके बारे में जानकारी ली। तो उन्होंने बताया की कुछ समय पहले उन्होंने पार्क के वॉचमैन को कुत्ते से मारने से रोकते थे। जिसके बाद उसने कुत्तों को कुछ खिला दिया हो ऐसा हो सकता है। 
हालांकि इस पूरी घटना में किसी के भी खिलाफ कोई सबूत ना होने की वजह से अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। 

Tags: