उत्तरप्रदेश : जब दूल्हे के अखबार न पढ़ सकने के कारण दुल्हन ने किया शादी से इंकार

जयमाल के दौरान दुल्हन को हुआ दूल्हे की आंखो के कमजोर होने का अहसास, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

पिछले कई दिनों से उत्तरप्रदेश में युवतियों द्वारा शादी के मंडप से बारातियों को वापिस करने की कई घटना सामने आई है। जिसमें अब एक और घटना शामिल हो गई है। जहां दुल्हन ने दूल्हे के अखबार ना पढ़ पाने के कारण उससे शादी के लिए इंकार कर दिया था। यही नही कन्या पक्ष द्वारा वर पक्ष के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के जमालीपूरा गाँव में रहने वाली युवती की शादी महाराजपुर के रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई थी। धूमधाम से दूल्हे के घर से बारात कन्या पक्ष घर आई। जयमाल की विधि हो रही। हालांकि अचानक ही जयमाल के दौरान दुल्हन को दूल्हे की आँख कमजोर होने का शक गया था। अपनी शंका को दूर करने के लिए कन्या ने एक अखबार मंगवाया और दूल्हे को पढ़ने के लिए दिया। जिसे पढ़ पाने में दूल्हे ने अपनी असमर्थता दिखाई। जिसके चलते कन्या पक्ष द्वारा वर पक्ष पर दूल्हे की कमजोरी छिपाने का आरोप लगाकर शादी को आगे बढ़ाने से मना किया गया। 
वर पक्ष ने उन्हें समजाने की काफी कोशिश की, पर वह मानने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते बारात वापिस हो गई। कन्या पक्ष का कहना है कि यदि पहले से ही दूल्हे की कमजोरी के बारे में बताया गया होता तो इतना खर्च और बदनामी ना हुई होती। जिसके बाद कन्या पक्ष ने पुलिस में वर पक्ष के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है। 

Tags: