उत्तर प्रदेश : प्रेमी ने पहले प्रेमिका को जन्मदिन पर केक काटने के लिए बुलाया फिर उसी चाकू से रेट दिया गला

मृतक महिला पहले से ही थी शादीशुदा, विवाह के बाद बनाया रिलेशनशिप

यूपी के झांसी शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया और फिर उसका गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे 4 साल से रिलेशनशिप में थे। रिश्ते में पैसे और जेवर मांग से परेशान हो कर उसने ऐसा किया।
जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली शहर थाने की है। तालपुरा निवासी मोनिका उर्फ मोना अहिरवार (24) की शादी लक्ष्मीगेट निवासी विजय अहिरवार से साढ़े छह साल पहले हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा है। मोना 4 साल से ओरछा गेट जुगियाना मोहल्ला में रहने वाले निखिल के बेटे राधेश्याम उर्फ निक्की साहू के साथ रिलेशनशिप में थी। पति ने कहा, ''उन्हें रिश्ते के बारे में दो साल पहले पता चला। उसने कई बार तलाक मांगा, मोना ने मना कर दिया। जब उसने मोना को घर से बाहर जाने से रोका तो वह झगड़ती थी। 3 महीने पहले वह अपने मायके चली गई। 15 दिन पहले जब उसका फोन आया तो उसने घर आने को कहा तो कुछ दिन बाद आने को कहा। बाद में शनिवार की रात को उसकी हत्या कर दी गई।"
बड़ागांव गेट के बाहर निक्की साहू के साथ मोनिका उर्फ मोनू अहिरवार के रिश्ते को रिश्तेदारों ने बताया बीती रात निक्की का जन्मदिन था। इसलिए निक्की ने मोनिका को शाम को केक काटने के लिए आमंत्रित किया। मोनिका अपनी महिला रिश्तेदार के साथ नारायणबाग गई थी, जहां उसने निक्की से बहस के बाद मोनिका के गले को चाकू से रेत दिया। मोनिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। झांसी के एसएसपी शिव हरि मीणा का कहना है कि पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।