UP : दंपत्ति का झगड़ा सुलझाने आए पुलिस वाले ने ही बंद कमरे में किया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस में नहीं दर्ज हो रही थी शिकायत तो परिवार ने किया हंगामा, पुलिस के ऊपरी अधिकारी मौके पर पहुंचे

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने आए हेड-कॉन्स्टेबल ने महिला के साथ दुष्कर्म किए होने की घटना सामने आई है। हेड कॉन्स्टेबल द्वारा किए गए इस दुष्कृत्य की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। विस्तृत जानकारी के अनुसार ककोड़ा थाना क्षेत्र के एक घर में पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने पर महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसकी जांच के लिए एक हेड कांस्टेबल पर एक होमगार्ड महिला के घर पर आए थे।
पीड़ित महिला की माता ने आरोप लगाया है कि जो हेड कॉन्स्टेबल जांच के लिए आया था, उसने पहले तो पीड़ित के पति, सास और सौतन के साथ बातचीत की और फिर छत पर सो रही महिला के साथ मारपीट कर उसे नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने पूछताछ के बहाने कमरे में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। हेड कॉन्स्टेबल द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद अपनी बेटी को लेकर पीड़ित महिला की मां थाने पहुंची। पर वहां पर भी पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्होंने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते हुए देख पुलिस ने पीड़ित महिला की FIR लिखी और आरोपी हेड कांस्टेबल तथा होमगार्ड की पहचान कर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की।
हँगामा बढ़ते के कारण मामले की जानकारी पुलिस के ऊपरी अधिकारी को अधिकारियों को मिली। जिसके चलते अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिकंदराबाद भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का निरीक्षण किया। 
Tags: Rape