दिल्ली के पास यमुना नदी में डूबे तीन बालक की हुई मौत, एक अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के पास यमुना नदी में डूबे तीन बालक की हुई मौत, एक अस्पताल में भर्ती

गणेश विसर्जन के लिए नदी में उतरे थे सभी किशोर, अब तक नहीं मिले मृतक किशोरों के मृतदेह

दिल्ली के वजीराबाद यमुना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ तीन बच्चे यमुना नदी में डूब गए, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया। विजय राठौर नाम के बच्चे को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में जिन बालकों की मृत्यु के नाम शिवम, विवेक और विजय हैं। शिवम की उम्र 12 साल, विवेक की उम्र 15 साल और विजय की उम्र 17 साल थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम 5.30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
सुबह नौ बजे तक चले बचाव अभियान में आठ गोताखोर लगे हुए थे और दो डीएफ वाहनों को मौके पर तैनात किया गया था। हालांकि अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन में बच्चों के मृतदेह नहीं मिले है। पुलिस ने कहा कि गणेश विसर्जन में शामिल बच्चे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और पानी के बहाव में बह गए। दमकल द्वारा उनके मृतदेह को निकालने के लिए एक और सर्च ऑपरेशन किया जाएगा। 
एक अधिकारी ने बताया कि वह मदद के लिए चिल्लाने लगे, तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जल्द ही पीसीआर को फोन किया। घटना के बाद से मृत बच्चों के परिजनों में मातम का माहौल है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है। राजधानी में 1944 के बाद से अब तक की सबसे भारी बारिश हुई है। 
 
Tags: