ओस्ट्रेलिया में अब होगी सरप्राइज़ फ्लाइट : एक दिन के पिकनीक में होगा रहस्यमयी सफर

ओस्ट्रेलिया में अब होगी सरप्राइज़ फ्लाइट : एक दिन के पिकनीक में होगा रहस्यमयी सफर

क्वेंटस एयरलाइन्स ने की घोषणा, 2 घंटे फ्लाइट के टिकट की कीमत 42 हजार रुपए

ओस्ट्रेलिया की एयरलाइन्स क्वेंटास ने प्रवासियों के लिए एक रहस्यमय फ्लाइट का आयोजन किया हैं। जिसमें यात्रियों को कहा ले जाया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी। हालांकि इस ट्रिप में यात्रियों को आनंद आएगा इसकी कंपनी ने गेरंटी दी हैं। एक और जहां कोरोना के कारण लोग घर में रहकर बोर हो चुके हैं, वही दूसरी और सरकार ने देश के बाहर जाने के लिए कई तरह के नियम बताए हैं। ऐसे में यात्रियों की बोरियत को दूर करने के लिए कंपनी ने यह नई स्कीम लॉंच की है।
42 हजार की हैं एक टिकट
एयरलाइन्स ने बताया की वह प्रवासियों को सरप्राइस सफर पर ले जाएंगे। कुछ घंटो के बाद उन्हें वापिस उतार दिया जाएगा। यह सभी फ्लाइट मार्च अप्रैल महीने के दौरान तीन शहर सिडनी, ब्रिस्बेन और मेलबोर्न से निकलेगी। बोइंग 777 फ्लाइट में यात्रियों को शहर के बाहर किसी रसप्रद जगह पर ले जाकर वहाँ उनसे एक मनोरंजक एक्टिविटी कारवाई जाएंगी। फ्लाइट की एक बार की उड़ान 2 घंटे से ज्यादा नहीं होगी, हालांकि वह शहरी भीड़ भाड़ से दूर होगी। 
एक दिन के पिकनिक जैसे इस सफर में यात्रियों से अलग अलग मनोरंजक प्रवृतियाँ करवाई जाएंगी। हर यात्री की टिकट 42 हजार रुपए होगी , हालांकि बिजनेस क्लास टिकट की कीमत 90 हजार होगी। भीड़ को कम रखने के लिए हर फ्लाइट में मात्र 120 यात्री ही शामिल रहेंगे। 
Tags: