गुजरात के नए मंत्रीमंडल की सूची हुई तैयार, 'नो रिपीट थियरी' का हो सकता है अमल

गुजरात के नए मंत्रीमंडल की सूची हुई तैयार, 'नो रिपीट थियरी' का हो सकता है अमल

पुराने 22 मंत्रियों में से 18 मंत्रियों को फिर से बदले जाने की शक्यता

गुजरात में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति होने के बाद आज नए मंत्रीमंडल की शपथविधि होने वाली है। भाजपा के विधायकों को गांधीनगर से सूचना मिलते ही MLA क्वार्टर पर सुबह से ही विधायकों का मेला लगा हुआ है। कई विधायकों के चेहरे पर खुशियाँ देखने मिली थी। गुजरात के नए मंत्रीमंडल की सूची बने होने की जानकारी सामने आई है। जिसे हाईकमांड को भेज दिया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह अंतिम मुहर लगाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र पटेल की इस नई सरकार में ज्ञाति आधारित समीकरणों के आधार पर नयें मंत्रियों को भी स्थान मिल सकता है। इसके अलावा एक भी मंत्री को रिपीट नहीं होंगे ऐसी संभावना व्यकत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रीमंडल में मात्र 4 मंत्री ही पुराने होंगे। पुराने 22 मंत्रियों में से 18 मंत्रियों को बदला जा सकेगा। कुछ विश्वसनीय सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि मध्य गुजरात के एक मंत्री को बरकरार रखा जाएगा। लोगों में गलत संदेश न जाए इसके लिए चार-पांच अनुभवी मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी। सौराष्ट्र के दो-तीन मंत्रियों को बरकरार रखा जाएगा। एक पटेल, एक क्षत्रिय, एक कोली और एक ठाकोर मंत्री होंगे।
Tags: Gujarat