सूरत : उकाई बांध का जलस्तर 342.75 फीट तक पहुंचा, 72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सूरत : उकाई बांध का जलस्तर 342.75 फीट तक पहुंचा,  72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

केचमेंट एरिया में बारिश से डेम से पानी छोडऩा शुरू किया

उकाई बांध के केचमेंट एरिया में भारी बारिश के कारण पिछले कई दिनों से लगातार पानी की आवक हो रही है। जिससे बांध की सतह में वृद्धि हुई। पानी की आय  72 हजार क्यूसेक से अधिक हो गई है। दूसरी ओर उकाई बांध का जलस्तर  342.75 फीट है। उकाई बांध का रूल लेवल 340 फीट और भयजनक  लेवल 345 है। उकाई बांध में पानी की आवक बढऩे से बांध के चार दरवाजे  4 फीट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। 
उकाई बांध में पानी की आय बढऩे से अब प्रशासन की ओर से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। उकाई बांध अपनी खतरनाक सतह के इतने करीब होने के कारण प्रशासन अब स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। उकाई बांध के जलग्रहण क्षेत्र और हथनूर बांध से उकाई बांध में पानी की आवक से उकाई बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। 
उकाई बांध में जिस तरह से पानी संग्रह हुआ है, जिसे देखते हुए सूरत और तापी जिलों के लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक से दो साल तक पर्याप्त जलापूर्ति की व्यवस्था हो गई है।  किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। 
Tags: