सूरतः कोरोना पीडितों के लिए शुरु किये गये आइसोलेशन सेन्टर में आप नगर सेवक सेवा में जुड़े

आम आदमी के नगर सेवकों द्वारा कोविड अलगाव केंद्र में सेवा कार्य शुरू किया गया

शहर में, कोरोना संक्रमण की भरमार है। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोगियों के लिए  जगह नहीं होने के कारण जगह-जगह आइसोलेशन सेन्टर स्थापित किए गए हैं। इस आइसोलेशन सेन्टर  में सामाजिक अग्रणी और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ आम आदमी पार्टी के नगर सेवक भी सेवा में शामिल हुए हैं। वार्ड नंबर 16 के नगर सेवक और नगर पालिका के सबसे कम उम्र की पार्षद पायल साकरिया  द्वारा सेवा प्रदान की जा रही है। पायल साकरिया द्वारा आइसोलेशन सेन्टर बुजुर्गों का उपचार  किया जा रहा है।
शहर में अस्पताल भरे पड़े हैं। पर्याप्त बेड नहीं हैं, कोई वेंटिलेटर नहीं है, आक्सीजन नहीं है, ऐसी मुश्किल स्थिति में सत्ता में नहीं लेकिन विपक्ष में होने के बावजूद  आम आदमी पार्टी ने लोगों की सेवा के लिए आइसोलेशन सेन्टर शुरू किए हैं। ऐसे तमाम आइसोलेशन सेन्टर में आप के पार्षद  24 घंटे मरीज की देखभाल कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के कॉरपोरेटर्स द्वारा जहां आइसोलेशन सेन्टर शुरु किया गया है  उन जगहों पर आने वाले मरीजों की देखभाल नगर सेवक खुद  कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पार्टी के पेट में दर्द होने लगी है। यहीं कारण है कि  आम आदमी पार्टी (AAP) के नगरसेवकों को पुलिस आयुक्त की घोषणा का उल्लंघन करने की आड़ मेंसूरत पुलिस ने हिरासत में लेने का आरोप आप नेता गोपाल इटालिया ने लगाया है। 
Tags: Gujarat