सूरत : शहर में 19 कृत्रिम तालाबों में हुआ गणेश विसर्जन, निजी वाहनों के लिए शहर के 22 मुख्य मार्ग बंद रहे

सूरत : शहर में 19 कृत्रिम तालाबों में हुआ गणेश विसर्जन,  निजी वाहनों के लिए शहर के 22 मुख्य मार्ग बंद रहे

सुरक्षा में 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे तैनात, विसर्जन स्थलों पर 57 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई

श्रीजी के विसर्जन के लिए कृत्रिम सरोवर में भक्त पहुंच रहे हैं।
शहर में इस साल 19 कृत्रिम तालाबों में 35,000 से अधिक मूर्तियों के विसर्जित होने की संभावना है। सोसायटियों में भी 10,000 से अधिक विसर्जन हुए होंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। 15 से अधिक लोगों को विसर्जन यात्रा में जामे से पाबंदी थी। केवल स्थानीय लोग ही डुमस और हजीरा के समुद्र में विसर्जन किये। दूरदराज के लोगों को दरिया में विसर्जन पर रोक थी। 
पुलिस ने निजी वाहनों के लिए शहर की 22 प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया था। जबिक यातायात को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। नगर पालिका 57 सीसीटीवी कैमरों से 19 कृत्रिम तालाबों की निगरानी की। वर्ष 2019 में 21 कृत्रिम तालाबों में 59 हजार प्रतिमाएं विसर्जित की गईं थी। इस वर्ष 70 प्रतिशत गणेश प्रतिमाओं की स्थापना ही हुई है। नगर पालिका के सभी जोनों में जोनल प्रमुख, कार्यपालक अभियंता से लेकर बेलदारों, सफाईकर्मी समेत की टीम  कृत्रिम तालाबों  का प्रबंधन किया। विसर्जन होने के बाद 19 कृत्रिम तालाबों से गणेश प्रतिमाओं को ट्रक, ट्रैक्टर से हजीरा ले जाकर समुद्र में विसिर्जित करदिया जाएगा, जबकि तालाबों का पानी  स्वेज ट्रीटमेंट में पानी छोड़ा जाएगा। 
हिन्दू मिलन मंदिर में इकोफ्रेंडली विसर्जन किया गया
 
 शहर के मुख्य मार्ग रविवार सुबह 7 बजे से विसर्जन पूर्ण होने तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेंगे। नगर पालिका की बीआरटीएस बस सेवा सभी रूटों पर दोपहर 2 बजे तक चालू रहेगी। साथ ही सिटी बस के 42 रूटों को आंशिक रूप से बदलाव कर दोपहर 2 बजे तक ही चालू रही। 
अठवा जोन में डुमस गांव -कांदी फलिया नंदिनी-3 के सामने, वीआईपी रोड में कृत्रिम तालाब बनाया गया था। सेन्ट्रल जोन में डक्का ओवारा, चौकबाजार तथा वराछा जोन में हरेकृष्ण डायमंड के बाजू में सीमाडा  एवं वीटी सर्कल के पास, सरथाना, राम चौक के पास मोटा वराछा में कृत्रिम तालाब बनाया गया था। इसके अलावा लिंबायत जोन में सीएनजी पंप के पास, नवगाम डिंडोली,  उधना जोन में भेस्तान फायर स्टेशन के पास, जूनी सब जेल के पास रिंग रोड, सुडा सेक्टर-3 के कॉमन प्लाट सचिन में, रादेर जोन में  न्यू आरटीओ के पास, पाल, इस्कॉन मंदिर के सामने, जहांगीरपुरा, रामजी मंदिर ओवारा, अडाजन तथा कतारगाम जोन में एच-4 ईडब्ल्यूएस आवास से बाहर,  कॉजवे के पास, वंणजारावास ओवारा की ओर,  मौनी स्कूल के पास व लंका विजय मंदिर के पास कृत्रिम तालाबों में श्रीजी की छोटी-बड़ी 36 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 
Tags: