संडे फन वीडियो : मुर्गा मेमने पर झाड़ रहा था रौब, मां ने ऐसे सबक सिखाया!

संडे फन वीडियो : मुर्गा मेमने पर झाड़ रहा था रौब, मां ने ऐसे सबक सिखाया!

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इसमें से कई वीडियो जानवरों से जुड़े होते है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मुर्गा एक बकरी के बच्चे पर अपना रौब झाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि बाद में मेमने की माँ ने मुर्गे को एक ऐसा सबक सिखाया की अब से यह मुर्गा कभी भी किसी को परेशान करने की नहीं सोचेगा। मुर्गे और बकरी के बीच हुई  यह लड़ाई सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मुर्गा उड़ते हुये आता है और छोटे मेमने को एक जोरदार टक्कर मारता है। इस पर मेमना तो कुछ नहीं करता पर मेमने की माँ यह नहीं देख पाती और मुर्गे को एक जोरदार टक्कर देती है। जिसके बाद बिना किसी प्रतिक्रिया के मुर्गा वहाँ से निकल जाती है। मुर्गे और बकरी के बीच होने वाली ऐसी लड़ाई आपने भी शायद ही देखी होगी। 
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर rosicchaves नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 1 लाख व्युज मिल चुके है। हर कोई वीडियो को काफी पसंद कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने काफी मजेदार प्रतिक्रिया भी दिये है।