सोशल मीडिया : पढ़ाई से परेशान बच्ची ने भविष्य के बारे में जो सोचा हैं न, वो जानकार हंसने पर मजबूर हो जाएगे आप

सोशल मीडिया : पढ़ाई से परेशान बच्ची ने भविष्य के बारे में जो सोचा हैं न, वो जानकार हंसने पर मजबूर हो जाएगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक क्यूट सी लड़की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक क्यूट सी लड़की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे और आप हंस पड़ेंगे। यह वीडियो वाकई मजेदार है। लड़की अभी छोटी है, लेकिन उसने जो जवाब दिया है वह लाजवाब है।
आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में आप एक लड़की को रोते हुए देख सकते हैं। लड़की की आंखों में आंसू हैं। लड़की की माँ कहती है- 'तुम्हें पढ़ना-लिखना पसंद नहीं है?' लड़की सिर हिलाती है और जवाब देती है - नहीं। इसके बाद मां पूछती हैं- 'तो फिर पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या बनना चाहती हो?' बेटी जवाब देती है, 'मैं बड़ी होकर झाड़ू-पोछा करना चाहती हूं। मां के सवाल पर बच्ची का प्यारा सा जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान और हंस रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि यह दुनिया की पहली लड़की होगी जो बड़ी होकर खुद कूड़ा उठाने का सपना देखती है।
बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर theclassicladka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 25 जून को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को 3.66 लाख लोगों ने लाइक भी किया है। लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वो अपने दोस्तों को कमेंट सेक्शन में टैग भी कर रहे हैं।