देखें कमरे में शेर का बच्चा देखकर शहनाज गिल का क्या था रियेक्शन!

देखें कमरे में शेर का बच्चा देखकर शहनाज गिल का क्या था रियेक्शन!

दुबई में आयोजित फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में दिखाई दी शहनाज

बिग बॉस फेम और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। कुछ दिनों पहले सलमान खान के साथ वीडियो में दिखाई देने वाली शहनाज गिल हाल में दुबई में आयोजित फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में दिखाई दी थी, जहाँ उन्हें अचीवर्स के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 

शेर के बच्चे को देखकर भाग खड़ी हुई शहनाज


आपको बता दें कि हंसमुख और चंचल शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ”..और मैं डर गई...” कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि शहनाज की टीम और दोस्त मिलकर उनके साथ प्रैंक कर रहे हैं। पहले सभी मिलकर शहनाज को एक कमरे में लेकर जाते हैं, जहाँ शहनाज से शेर देखने को कहा जाता है, कमरे में जाने से पहले ही शहनाज काफी डरी और घबराई हुई नजर आती हैं, फिर शेर की एक झलक देखते ही शहनाज बिना पल भर की देरी किये वहां से भाग जाती हैं। भागते हुए शहनाज बाहेगुरू...सच्चे बादशाह को याद करती हैं। 

उनके फैंस को आ रहा हैं पसंद 


शहनाज के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।साथ ही वो पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं, कुछ यूजर उनको डरता देख हंस रहे हैं, तो ज्यादातर शहनाज की क्यूटनेस पर फिदा हो गए। 

सिद्धार्थ के नाम किया अपना अवॉर्ड


गौरतलब है कि बिग बॉस में शिरकत करने समय ही शहनाज और सिद्धार्थ की नजदीकियों फिल्म फेयर अचीवर्स शो में शहनाज गिल को अवॉर्ड दिया गया था। इस अवॉर्ड को एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत बॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के नाम किया था। उन्होंने सिड के लिए एक स्पेशल स्पीच भी दी थी। सिडनाज के फैंस के लिए दोनों की जोड़ी आज भी फेवरेट है।