राजकोट : सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आई 12 साल की किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

राजकोट : सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आई 12 साल की किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में आई लड़की का दोस्तों के साथ मिल किया अपहरण, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

आजकल जहां हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है, वहाँ आए दिन सोशल मीडिया के कारण हुये दुष्प्रभावों के किस्से भी सामने आते रहते है। आजकल के टीनेजर्स में सोशल मीडिया का जो भूत चढ़ा है, वह कई बार उनके लिए काफी घातक साबित हो रहा है। कुछ ऐसा ही सामने आया राजकोट में जहां, सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आई एक 12 साल की लड़की को गोंडल के कुछ युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंडल के मोवीया गाँव की बिना माता-पिता की नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम के माध्यम से गोंडल के विराज उर्फ वीरू परेशभाई गोस्वामी के संपर्क में आई थी। विराज, अक्षय और अवि ने मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद लड़की के साथ कार में विराज ने मात्र 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें उसके मित्र भी उसका साथ दे रहे थे।
आरोपी विराज गोंडल पंजरापोल के पास एक पत्ते की दुकान चलाता है जबकि अवि मुकेशभाई सोलंकी भी एक पत्ते की दुकान चलाता है जबकि अन्य आरोपी अक्षय कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ रहा है। आरोपियों ने लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और ढाई घंटे बाद उसे पंजरापोल ले जाकर छोड़ दिया। जिसके बाद वह बस से अपने घर पहुंची और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 354, 114  के साथ-साथ पोक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की जांच में तेजी लाई है।