इस देश में जेल जाने को लोग हो रहे है उतावले, जानें आखिर क्या है कारण

इस देश में जेल जाने को लोग हो रहे है उतावले, जानें आखिर क्या है कारण

100 साल पुरानी जेल को बदलकर होटल में तब्दील किया गया

आजकल पूरी दुनिया में कोन्सैप्ट होटल का ट्रेंड चल रहा है। विभिन्न स्थलों को अलग-अलग कोन्सैप्ट के अनुसार उनकी सजावट कर लोगों के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे है। ऐसे ही एक कोन्सैप्ट को यूके में काफी अच्छा रिसपोन्स मिल रहा है। यहाँ जेल होटल का कोन्सैप्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूके की एक जेल को पूरी तरह से होटल में बदल दिया गया है। लोग इस अनोखी होटल में रहने के लिए भी जा रहे है।
यूके की मासमेसॉन ऑक्सफोर्ड परिजन होटल आज कल काफी चर्चा में है। एक समय था जब इस जगह पर जेल थी और यहाँ खूंखार केदियों को रखा जाता था। पर आज इस जेल को होटल की तरफ विकसित किया गया है। आज इस जेल में हर कोई रहने के लिए जाना चाहता है। सोशल मीडिया पर होटल मालसेमोन जेल की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। तसवीरों से पता चलता है की किस तरह जेल को एक आलीशान होटल में तब्दील कर दिया गया है।
ट्विटर पर इस जगह के बारे में बताते हुये एक यूजर ने बताया की 1996 में यह एक जेल थी। पर बदलते समय के साथ इसे होटल में बदल दिया गया। कई ट्विटर यूजर होटल के डेकोरेशन से लेकर उसके भोजन की प्रशंसा कर रहे है। तो कई लोग अभी भी होटल को जेल में से तब्दील किए होने की वजह से उसे एक डरावनी जगह कह रहे है। कई लोगों का मत है की 100 साल से भी पुरानी इस जेल को होटल में नहीं बदलना चाहिए था।
Tags: