अरे इतना भी आत्मनिर्भर नहीं होना था! अपने ही बाल काट रहा है ये शख्स, देखिये वीडियो

अरे इतना भी आत्मनिर्भर नहीं होना था! अपने ही बाल काट रहा है ये शख्स, देखिये वीडियो

किसी एक्सपर्ट की तरह अपने ही बाल काट रहा है ये आदमी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आत्मनिर्भर बनने और अपने काम के लिए किसी और पर आश्रित ना होने का मंत्र है। हालांकि इसके पीछे नौकरी, स्टार्टअप और ऐसे चीजों का जिक्र था. लेकिन एक आदमी ने इस बात को बहुत गंभीरता से ले लिया. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो आत्मनिर्भर  होने का सबसे बड़ा प्रमाण है. 
आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस 'आत्मनिर्भर' शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है वह शख्स 'आत्मनिर्भरता' का ऐसा जबरजस्त उदाहरण पेश कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स बिना किसी नाई की मदद के खुद अपने हाथों से अपने बाल काट रहा है। ये शख्स इस काम में एक्सपर्ट मालूम चल रहा है। 
ये वीडियो देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है? कैसे इतने एक्सपर्ट तरीके से कैंची चलाकर अपने बाल काट रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स अपने हाथ से अपने सिर के पीछे के बाल खुद काट रहा है। वीडियो में शख्स के कैंची की तेजी देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि बड़े से बड़े नाई भी शख्स की कैंची की तेजी देखकर अपना माथा पकड़ लेंगे। आप देख सकते हैं कि शख्स बिना किसी की मदद के तेज स्पीड में कैंची चलाकर चुटकियों में अपने सिर के पीछे के बाल काट रहा है। शख्स के बाल काटने का तरीका देखकर इंटरनेट यूजर्स दंग हैं। देखें वीडियो-
गौरतलब है कि yoo__bros नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'आत्मनिर्भर भारत।' वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।