इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाषचंद्रजी की प्रतिमा, जन्मजयंती पर होगा अनावरण

इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाषचंद्रजी की प्रतिमा, जन्मजयंती पर होगा अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा करते हुये इंडिया गेट पर जल्द ही सुभाष चंद्र बोज की प्रतिमा स्थापित किए जाने की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री द्वारा ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। यह घोषणा तब सामने आई है, जब एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने इंडिया गेट पर आई 'अमर जवान ज्योति' को 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' की ज्योत के साथ समाविष्ट करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद सभी विपक्षों ने सरकार पर देशभक्तों का अपमान करने का आरोप लगाया है।
आने ट्वीट में मोदी ने लिखा है की पूरा देश नेताजी की 125वीं जन्मजयंती का जश्न मनाने जा रहा है। इस दौरान उन्हें यह बताते हुये काफी खुशी हो रही है की इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहीं नहीं जब तक प्रतिमा तैयार नहीं होती, तब तक वहाँ होलोग्राम प्रतिमा स्थापित रहेगी। जिसका 23 जनवरी यानि की नेताजी के जन्मदिवस पर ही अनावरण किया जाएगा।
बता दे की सरकार द्वारा इंडिया गेट पर लगातार 50 सालों से जल रही अमर जवान ज्योतिकों राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योत के साथ मर्ज करने का निर्णय लिया गया था। जिस पर कांग्रेस काफी भड़क गई थी। सरकार के इस निर्णय के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा की यह काफी दुखद है। कई लोग देशभक्ति और बलिदान को नहीं समझ सकते। हालांकि वह अपने सैनिकों के लिए फिर एक बार अमर जवान ज्योति जलाएंगे। इस मामले पर केंद्र सरकार ने कहा की यह सभी मात्र एक अफवा है। अमर जवान ज्योति को बुझाया नहीं जा रहा है। पर उसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योत में मिलाया जा रहा है।