जानें अमेरिका की 100 नर्सों का ग्रुप क्यों आना चाह रहा है भारत!?

जानें अमेरिका की 100 नर्सों का ग्रुप क्यों आना चाह रहा है भारत!?

कोरोना महामारी में भारतीय मेडिकल प्रोफेशनलस की मदद करने के लिए आना चाहता है ग्रुप

अमेरिका के नर्सों के एक ग्रुप ने भारत आकर भारत की मदद करने का निर्णय लिया है। अमेरिका से 100 से अधिक नर्स अपना घर और परिवार छोडकर भारत आ रहे है। इस बारे में वीजा और अन्य सभी मुद्दों पर भारत सरकार से बातचीत हो रही है। इन सभी नर्स की इच्छा है की जून के पहले सप्ताह के पहले वह भारत आ जाये। नर्सों के इस ग्रुप को नर्स ऑन ए मिशन नाम दिया गया है। 
यह पूरा आइडिया वोशिंग्टन की नर्स चेल्सिया वोल्श का है। इस नर्स द्वारा एक सोशल मीडिया ग्रुप में भारत की अस्पतालों और सामूहिक अंतिम संस्कार की कुछ तसवीरों को शेयर करते हुये उन्होंने लिखा की यह सब देखकर हम दुखी है, इसलिए उन्होंने भारत जाने की तैयारी कर ली है। उल्लेखनीय है की वोल्श इसके पहले भी भारत में एक अनाथालय में सेवा दे चुकी है। उन्होंने कहा की इस पोस्ट के बाद लगातार उनका फोन बज रहा है। भारत की मदद के लिए कई नर्स द्वारा उनका संपर्क किया गया है। वोल्श का कहना है कि भारत के मेडिकल प्रोफेशनल्स को उनकी मदद कि जरूरत है। वह कुछ चमत्कार तो नहीं कर सकते, पर अपनी पूरी कोशिश जरूर कर सकते है। 
वोल्श द्वारा भारत में अपनी सेवा देने के लिए इच्छुक नर्सों को काम में पड़ने वाली तकलीफ़ों के बारे में जानकारी दी जाती है। अधिकतर नर्स इन सभी तकलीफ़ों के बावजूद अपनी सेवा देने के लिए तैयार है। यह टीम बिना किसी शुल्क के अपनी सेवा देंगी और अपना जेब खर्च भी खुद ही उठाएंगी। कुछ नर्स भारत आने के ट्रिप का खर्च करने में सक्षम नहीं है इसलिए क्राउड़ फंडिंग द्वारा 50 हजार डॉलर यानि की 36 लाख रुपए जमा करने की कोशिश की जा रही है। जिसमें रविवार तक 12 लाख जमा हो चुके है।