जूनागढ़ : परीक्षा देकर घर लौट रहीं 11वीं कक्षा की दो किशोरियों का अपहरण कर बलात्कार, दुष्कर्मी फरार

जूनागढ़ : परीक्षा देकर घर लौट रहीं 11वीं कक्षा की दो किशोरियों का अपहरण कर बलात्कार, दुष्कर्मी फरार

गुजरात में पिछले कई समय से महिलाओं पर विभिन्न तरह के अत्याचार और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। सरकार द्वारा बार-बार किए जाने वाले महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच फिर एक बार दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें जूनागढ़ के केशोद के एक गाँव में दो किशोरियों पर चार शख्सों द्वारा दुष्कर्म किए गए होने की का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट और एट्रोसिटी के तहत केस दर्ज किया है। 

विस्तृत जानकारी के अनुसार, दोनों किशोरियाँ अपनी कक्षा 11 की परीक्षा देकर घर जा रही थी। पर बीच में ही चार शख्सों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें दीव ले गए। दोनों ने आरोपियों को कई विनंती की, पर इसके बाद भी उन्होंने उन पर कोई दया नहीं की। आरोपियों ने दोनों किशोरियों को नशीले पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। पूरे मामले में केशोद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने दो शख्सों को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य दो शख्स अभी भी फरार है।