मजाक मजाक में; जब रितेश ने प्रिती जिंटा से किया फ्लर्ट, देखें क्या थे जेनेलिया के हाल!

मजाक मजाक में; जब रितेश ने प्रिती जिंटा से किया फ्लर्ट, देखें क्या थे जेनेलिया के हाल!

सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों शेयर करते है मजेदार वीडियो

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख और प्रीति जिंटा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें दोनों काफी खुशमिजाज अंदाज में एक दूसरे के साथ बात करते हुये बात कर रहे है। इसी दौरान रितेश ने प्रीति के हाथों को उठाकर उसपर चुंबन किया था। इस दौरान उनकी पत्नी जेनेलिया भी वही खड़ी थी और सब कुछ सही होने का दिखावा कर रही थी। 
इस वीडियो के बाद जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें आगे की कहानी के बाद घर पर रितेश का क्या हाल होता है वह बताया गया है। हालांकि यह वीडियो मज़ाक के तौर पर बनाया गया है और वीडियो में दोनों ने ही परफ़ोर्म किया है। 
इस फनी वीडियो को अब तक 4 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। यही नहीं यशराज मुखर्जी और अभिषेक बच्चन ने भी वीडियो को लाइक किया है। यही नहीं कई लोगों ने वीडियो पर कमेन्ट करते हुये रितेश के सुरक्षा की कामना की है। 
Tags: 0