झारखंड : दुष्कर्म के दो आरोपियों को गांववालों ने जिंदा जलाया

17 साल की बच्ची के साथ रेप करने वालों के खिलाफ गांववालों ने कानून हाथ में लिया

इस देश में अपराधिक मामलों में कमी नहीं हो रही है। आये दिन देश में युवतियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और अपराधी कानून या सजा के डर के बिना ऐसा करने से नहीं हिचकिचाते। रेप की एक और घटना झारखंड में हुई, जहां ग्रामीणों ने आरोपित पर 17 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगाते हुए कानून अपने हाथ में ले लिया। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और आरोपियों को पीट-पीटकर जिंदा जला दिया।
जानकारी के अनुसार झारखंड में 17 साल की एक लड़की अपने माता-पिता के साथ एक शादी में गई थी, जहां लौटने पर बस नहीं मिलने पर माता-पिता ने बाइक से आ रहे दो लोगों को अपनी बेटी को दोपहिया वाहन पर सवार कराकर घर ले जाने के लिए कहा। चूंकि वे सभी एक ही गांव के थे, इसलिए पिता ने ग्रामीणों पर भरोसा किया और अपनी बेटी को युवकों के साथ विदा कर दिया। दोनों आरोपियों की पहचान सुनील उरावन और आशी के रूप में हुई है। रास्ते में उन दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने जब अपने परिवार को घटना के बारे में बताया तो यह सुनते ही परिजन भड़क गए और दोनों युवकों को पीट-पीटकर अपने गांव ले आए। घटना रात के समय हुई जब ग्रामीणों ने आरोपियों को आग के हवाले कर दिया था। फिलहाल घटना जांच के अधीन है।