DP ब्लास्ट में झुलसी बच्ची को हाथों में लेकर मदद मांगती रही महिला!

DP ब्लास्ट में झुलसी बच्ची को हाथों में लेकर मदद मांगती रही महिला!

जानें भरतपुर के इस हादसे की पूरी हकीकत

राजस्थान के भरतपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक लाचार माँ अपनी झुलसी हुई बेटी को हाथ में लेकर भरे बाजार लोगों की मदद मांगी लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। अंत में महिला ने खुद ही अपनी बच्ची को रिक्शा कर अस्पताल ले गया। 
सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब बनी घटना में 10 साल की गौरी और उसकी 6 साल की छोटी बहन नंदिनी के साथ सब्जी बेचने वाली अपने माता-पिता को टिफिन देने गई थी। खाना देने के बाद दोनों वहीं खेलने लगी। इसी बीच अचानक सब्जी की लारी के बगल में ही आए बिजली की DP में ब्लास्ट हुआ, जिसमें दोनों बहनें झूलस गई थी। तुरंत ही माता अपनी छोटी बेटी को उठाकर अस्पताल की और भागी।
डीपी में ब्लास्ट होने के कारण जलती हुई चीज गौरी के कपड़े में घुस गई थी। जिसके चलते वह बुरी तरह जल गई थी। वहीं बड़ी बहन नंदिनी का चेहरा भी जल गया था। घटना के बारे में बात करते हुए माता आशाबेन ने बताया कि वह और उसका पति नगर निगम के सामने सब्जी की लारी चलाकर अपना गुजारा चलाते है। उनकी लारी के पास ही एक  बिजली की DP है, जिसका ढक्कन पिछले कई दिनों से गायब हो गया था। इसी के चलते यह हादसा हुआ था।
दुर्घटना के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। इस बारे में जब बीईएसएल के कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बॉक्स का ढक्कन चुरा लिया गया था। इसके चलते बॉक्स खुला रह गया था। हालांकि इस तरह कि लापरवाही के कारण दोनों लड़कियों की जान भी जा सकती थी। हालांकि सद्भाग्य से दोनों बच गए थे।