हिमाचल प्रदेश : व्यक्ति ने अपनी गुम हुई भैसों को ढूंढकर लाने के लिए रखा नकद इनाम

हिमाचल प्रदेश : व्यक्ति ने अपनी गुम हुई भैसों को ढूंढकर लाने के लिए रखा नकद इनाम

भैंस की फोटो नहीं होने से पुलिस भी भैंसों को ढूँढने के लिए असमंजस में पड़ी

हिमाचल प्रदेश के ऊना गांव से एक मजेदार और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति की तीन भैंसे गुम हो जाने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है। यही नहीं भैंस के मालिक ने उनकी भैसों को ढूंढ कर लाने वाले व्यक्ति के लिए नकद इनाम देने की घोषणा भी की है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, यह घटना ऊना जिले के गगरेट पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति अपनी गुम हुई भैसों की शिकायत दर्ज करवाने आ गया था। व्यक्ति ने पुलिस को उनकी भैसों को ढूंढ कर देने की गुहार लगाई है। भैसों के मालिक और गगरेट में ही रहने वाली सुदर्शन के अनुसार 12 जून को उसकी भैंसे गुम हो गई थी। सुदर्शन ने जल्द से जल्द अपनी भैसों को खोजने की विनंती की है। इसके लिए उसने मीडिया से भी सहायता मांगी है। 
सुदर्शन के अनुसार, उसके यहाँ से 2 भैंस और एक भैंस का बच्चा गुम है। पुलिस के अलावा सुदर्शन ने आसपास के गाँव वालों से भी मदद मांगी थी। यही नहीं उसने जो भी भैसों को ढूंढ कर लाएगा उसे 1000 रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है। हालांकि सुदर्शन की इस शिकायत के चलते पुलिस भी असमंजस में है। क्योंकि उनके पास भैंस की कोई फोटो भी नहीं है। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने भैंसों को जल्द से जल्द भैंस को ढूँढने के प्रयास करने का आश्वासन दिया है।