हरियाणा : एक मामले के जाँच के लिए आई उत्तर प्रदेश पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलटी, एक पुलिसकर्मी की मौत

5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के करनाल जिले के जडोली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां उत्तर प्रदेश पुलिस की एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई। पुलिस वाहन पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं, 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पता चला है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की दो गाड़ियां एक मामले की जांच के लिए हरियाणा आई थीं। वाहनों में जवान नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर थाने के थे। करनाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस चोरी के एक मामले की जांच के लिए हरियाणा पहुंची थी जहाँ ये हादसा हुआ। घायल पुलिसकर्मियों का करनाल के अमृतधारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया है। कुंजपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पता चला है कि उत्तर प्रदेश पुलिस एक मामले की जांच के लिए दो वाहनों के साथ हरियाणा पहुंची थी। कार जब कुंजपुरा थाना अंतर्गत जडोली गांव पहुंची तो अचानक एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कुंजपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।