गुजरात : फेसबुक के जरिये ब्रिटिश महिला ने व्यापारी को फंसाया जाल में, 8 लाख का लगाया चुना

गुजरात : फेसबुक के जरिये ब्रिटिश महिला ने व्यापारी को फंसाया जाल में, 8 लाख का लगाया चुना

6 करोड़ की लालच में व्यापारी ने जमा करवाए महिला के अकाउंट में 8 लाख से भी अधिक की राशि

बड़े बुजुर्ग कहते है कि मनुष्य को जितना मिले उतने में ही खुश रहना चाहिए। अधिक पाने की तमन्ना कई बार मनुष्य को कहीं का नहीं छोड़ती। कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात में वेरावल के रहने वाले एक व्यापारी के साथ, जो की 6 करोड़ पाने की लालच में एक ब्रिटिश महिला के हाथों 8 लाख की ठगाई का शिकार बना था। जिस मामले में व्यापारी ने ब्रिटिश महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, वेरावल के रहने वाले देवानंद ठाकुरदिन दुबे जो कि वेरावल नगर निगम के नजदीक ही एक ट्रांसपोर्ट की ऑफिस के मालिक है। कुछ दिनों पहले उन्हें फेसबुक पर एक महिला के साथ संपर्क हुआ था। ब्रिटन में रहने वाली इस महिला के साथ देवानंद ने कुछ ही दिनों में दोनों ने व्हाट्सएप पर बात शुरू कर दी थी। महिला ने देवानंद से कहा कि वह कुछ ही दिनों में भारत आकर उससे मिलेगी। 
पिछली 20 जुलाई को महिला ने देवानंद को फोन का कहा कि वह इंडिया आ गई है। महिला ने कहा कि उसके पास ब्रिटन के नोट है और यहाँ खर्ष करने के लिए यदि वह अपनी नोटों को चेंज करवाती है तो उसे काफी खर्च करना पड़ेगा। महिला ने कहा कि वह उसके अकाउंट में 6 करोड़ दल देगी, जिसके लिए देवानंद को कुछ चार्जिस देने पड़ेगे। 6 करोड़ की लालच में आकर देवानंद ने महिला की बातों पर विश्वास कर लिया। 
इसके बाद देवानंद ने महिला के कहे अनुसार सबसे पहले दिल्ली के एक बैंक अकाउंट में 69,900 रुपए जमा करवाए। इसके बाद महिला का टूरिज़म पास हासिल करने के लिए 2 लाख और करन्सी चेंज करने के लिए 5,38,800 रुपए जमा करवाए थे। हालांकि इसके बाद महिला का फोन आया कि अभी भी फायनांस मिनीस्ट्री का 13.50 लाख का चार्ज देना पड़ेगा। हालांकि यह बात सुनकर अब देवानंद को अहसास होने लगा की उसके साथ धोखा हो रहा है। देवानंद ने तुरंत ही इस बारे में शिकायत दर्ज कर ब्रिटिश नागरिक जेसी अलकिया के खिलाफ कुल 8,06,700 रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था।