गुजरात : सौतेले बाप ने ही बनाया हवस का शिकार, 11 साल की बच्ची को किया गर्भवती

गुजरात : सौतेले बाप ने ही बनाया हवस का शिकार, 11 साल की बच्ची को किया गर्भवती

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने राक्षसी पिता को हिरासत में लिया

आज के समय में लड़कियों के साथ होने वाले दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आज के समय लड़कियां समाज तो दूर घर में भी सुरक्षित नहीं है। गुजरात के खेड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस बात को सही साबित कर दिया कि लड़कियों को घर में भी बहुत चौकन्ना रहने की जरुरत है। दरअसल खेड़ा के मातर में 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसी का सौतेले पिता था। मामले की जानकारी सामने आते ही इलाके में हडकंप मच गया और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार मूल रूप से पाटन के राधनपुरा के निवासी मुस्तफा हनीफमियां मियां पिछले 8 महीने से मटर एम्पायर फार्म हाउस परिवार के साथ फार्म हाउस के केयरटेकर का काम कर रहे थे। मुस्तफा अपनी पत्नी और अपनी पत्नी के पूर्व पति से पैदा हुई बेटियों के साथ-साथ अपने छोटे बेटे के साथ रह रहा था। एक दिन अचानक मुस्तफा की पत्नी की 11 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसे इलाज के लिए नडियाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। जब डॉक्टर ने जाँच में पाया कि वह लड़की गर्भवती है तो अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
जानकरी के अनुसार पीड़िता की मां की पहली शादी गोधरा में हुई थी। संतान में उनकी 3 बेटियां थीं। तीनों बेटियों के पालन-पोषण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुस्तफा से दूसरी शादी की थी। माता ने जिस शख्स परअपनी बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी सौपी उसने ही सिर्फ 11 साल की बेटी के साथ बार बार-बार रेप कर उसे गर्भवती कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक पीडिता 11 हफ्ते की गर्भवती है। जब बेटी ने इस बारे में बताया कि मां की गैर मौजूदगी में उसके सौतेले पिता ने पांच महीने तक उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। ये जानने के बार तो मां के कदमों तले जमीन खिसक गई और मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।