गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी की ही तरह मुख्यमंत्री भी सीमा के जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी की ही तरह मुख्यमंत्री भी सीमा के जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली

गांधीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में हर्ष सांघवी ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ 'दिवाली पर्व' मानाने के लिए घोरड-कच्छ बोर्डेर पर जाएंगे। यह जानकारी गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने आज गांधीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
आपको बता दें कि गांधीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में हर्ष सांघवी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिन-रात देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ हर साल दिवाली मनाते हैं और उन सैनिकों के परिवारों का उत्साह बढ़ाते हैं। इसी परंपरा को जारी रखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ में सेवारत जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।
जानकारी के अनुसार गुजरात पुलिस और खेल-युवा-सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के संयुक्त उपक्रम में आज शाम चार बजे से छः बजे तक 'भारत का तिरंगा' थीम पर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा करने वाले बीएसएफ, सेना, नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, एनसीसी और गुजरात पुलिस के जवानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगी। जिसमें स्थानीय नागरिक भी भाग लेंगे। स्वयं गृह राज्य मंत्री भी इस महोत्सव में भाग लेंगे।
आपको बता दें कि हर्ष सांघवी ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उनकी समस्याओं को पुलिस से बातचीत के जरिए हल करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सवालों को जल्दी और सकारात्मक रूप से हल किया जाएगा।