गुजरात : पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं को भाजपाध्यक्ष पाटिल की खरी-खरी, 'मेरे कारण पार्टी जीतती है ऐसे मुगालते में मत रहना!'

गुजरात : पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं को भाजपाध्यक्ष पाटिल की खरी-खरी, 'मेरे कारण पार्टी जीतती है ऐसे मुगालते में मत रहना!'

राजकोट दौरे पर सीआर पाटिल ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की

गुजरात में आगामी चुनावों को देखते हुए धीरे-धीरे सियासी माहौल बन रहा है। हालांकि अभी तक आगामी चुनावों को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है पर भारतीय जनता पार्टी अभी से ही राजनीतिक तैयारी में लग गयी है। इसी सिलसिले में गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजकोट पहुंचे।
अपने राजकोट दौरे पर सीआर पाटिल ने कई महत्वपूर्ण बयान दिए. सीआर पाटिल ने कहा कि पेज मीटिंग की प्लानिंग से बीजेपी को निगम और स्थानीय निकाय चुनाव में सफलता मिली है। पिछली बार नगर निगमों में 388 पार्षद थे, इस बार उस संख्या में 96 की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि सभी जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों में से 205 में भाजपा का भगवा छाया रहा। आगे उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से पेज कमेटियों को मजबूत करने को कहा और कहा, ''अगर हमें एक बूथ पर 270 वोटों की बढ़त मिलती है, तो हमें 300 बूथों पर 81,000 वोटों की बढ़त मिल जाएगी।''
हालांकि सीआर पाटिल ने कार्यकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा, 'अगर सभी कार्यकर्ता इसी तरह मेहनत करते रहे तो तय है कि अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भगवा छा जाएगा। इसके बाद भी कोई यह मानने में कोई गलती न करें कि उनके कारण ही पार्टी को जीत मिल रही है या उसके पास किसी उम्मीदवार को हराने की ताकत है। इसके अलावा सीआर पाटिल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की विभिन्न 400 योजनाओं का लाभ सभी पेज के मतदाताओं तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि दो करोड़ रुपये की लागत से मोडासा में बना कमलम अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।