100 सालों के इतिहास में पहली बार इस भारतीय डॉक्टर को मिला यह बड़ा सम्मान

100 सालों के इतिहास में पहली बार इस भारतीय डॉक्टर को मिला यह बड़ा सम्मान

असोशिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड द्वारा प्रदान किया गया फैलोशिप सम्मान

हैदराबाद के डॉक्टर पी रघु राम को असोशिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड (ASGBI) द्वारा फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह संगठन यूनाइटेड किंग्डम और आयरलैंड में सर्जिकल संगठन का नेतृत्व करती है। सर्जिकल बॉडी के अध्यक्ष नील वेल्च ने डॉ रघु को अपनी शताब्दी वर्ष की सामान्य सभा की बैठक के दौरान सम्मानित किया गया था। 20 जुलाई को आयोजित हुये इस सभा को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था।  
वेल्च ने कहा की ASGBI के इतिहास में डॉ रघु वह पहले भारतीय डॉक्टर है, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। अवार्ड प्राप्त करने के बाद रघु राम ने अपनी सर्जरी कला के और विज्ञान को प्रोत्साहन देने के उन्होंने भारतीय सर्जिकल संगठन को यह सम्मान समर्पित किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने मरीजों को उनकी सेवा करने का मौका देने के लिए उनका भी धन्यवाद किया था। रघु राम ने कहा की वह पिछले 14 सालों से यूके के विशेषज्ञों के साथ ब्रेस्ट हेल्थकेर डिलिवरी को सही करने की कोशिश कर रहे है। 
रघुराम की इस सिद्धि के चलते भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी डॉक्टर रघु राम को शुभकामना दी थी। बता दे कि ASGBI यूनाइटेड किंग्डम और आयरलैंड में सामान्य सर्जनों का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी संगठन है। इस असोशिएशन कि स्थापना 1920 में की गई थी।
Tags: