गुजराती सिनेमा के मशहूर विलन अरविंद राठौड़ का निधन

गुजराती सिनेमा के मशहूर विलन अरविंद राठौड़ का निधन

राज कपूर के साथ फिल्म मेरा नाम जोकर में भी किया था काम

गुजराती सिनेमा के मशहूर अभिनेता और मुख्य तौर पर विलन के रोल में दिखने वाले अरविंद राठौड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे अभिनेता कई दिनों से लोगों के संपर्क से दूर थे। 
फोटो जर्नलिस्ट में से अभिनेता बने अरविंद के पिता दर्जी काम करते थे। स्कूल तथा कॉलेज में उन्हों ने अभिनय क्षेत्र में काफी इनाम हासिल किए थे। साल 1967 में उन्हों ने विनोद जानी के नाटक प्रीत पीयू ने पानेतर में भी काम किया था। जिसके लिए वह मुंबई आए थे। यहां वह फोटो जर्नलिस्ट के तौर काम कर रहे थे, तभी राज कपूर ने उन्हें मेरा नाम जोकर में एक छोटा सा रोल दिया था।
इसके बाद से उन्होंने ने जोनी उसका नाम, बदनाम फरिश्ते, कोरा कागज, अग्निपथ, सलाम मेमसाब, गंगा सती, खुदा गवाह सहित 250 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था। इसके लिए उन्हों ने टीवी सीरियल थोड़ी खुशी थोड़े गम में भी काम किया था।
साल 2015 में उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ था। गांधीनगर में एक एक शो के दौरान उनकी परिस्थिति काफी बिगड़ गई थी। गांधीनगर में चल रहे नाटक के दौरान उन्हों ने 12 पैन किलर लेकर नाटक किया था। नाटक के दौरान वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे, पर फिर भी उन्हों ने सवा दो घंटे का नाटक किया था और उसके बाद सीधे ही डॉक्टर के पास गए थे। 
एक्सरे करवाने के बाद तुरंत ही डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर लिया। उनके दोनों घुटनों 80 प्रतिशत जितने खराब हो गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ थी। पर ऑपरेशन के पहले ही अरविंद राठौड़ ने अपनी पत्नी को वापिस भेज दिया था।
Tags: Gujarat