एपल कंपनी ने जारी किया ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट, मिलेंगे कई सारे नए फीचर्स

एपल कंपनी ने जारी किया ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट, मिलेंगे कई सारे नए फीचर्स

टेक दिग्गज कंपनी एपल ने अपनी नई ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 15.4 का अपडेट रिलीज किया है। अपने इस नए अपडेट में कंपनी अपने यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स दे रही है। जिसमें सबसे खास है स्केन टेक्स्ट फीचर का समावेश करना। कंपनी ने सबसे पहले WWDC में iOS 15 कि घोषणा की थी। जिसमें मास्क के साथ फोन को अनलॉक करने के लिए फेस आईडी विथ मास्क, नई इमोजिस तथा सिरी के लिए नई आवाज तथा अन्य कई फीचर शामिल है। पर सबसे अधिक महत्वपूर्ण है स्केन टेक्स्ट नोट्स एप, जिसकी मदद से आप किसी भी टेक्स्ट को स्केन कर सकेंगे। तो आइये इन सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते है। 
फेस आईडी विथ मास्क
IOS 15.4 के साथ, अब आप मास्क पहनकर भी अपने iPhone को अनलॉक कर सकेंगे। हालांकि ऐप्पल ने चेतावनी दी है कि मास्क फेस आईडी की सुविधा के बाद भी फुल फेस आईडी ही अधिक सुरक्षित विकल्प है। अपडेट करने के बाद मास्क के साथ फेस आईडी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
सिरी की नई आवाज
iOS के नए अपडेट में अमेरिकन यूजर्स के लिए सिरी की नई आवाज डाली गई है। जो की सेटिंग एप में जाकर बदली जा सकती है।
नए इमोजिस
iOS अपडेट्स कई बार अपने साथ नए इमोजिस लेकर आता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। बेटा वर्जन के यूजर्स के लिए नई 37 नए इमोजिस एड किए गए है। इन नए इमोजिस में पिघलता हुआ चेहरा, सलामी देने वाला चेहरा, खुली आंखों वाला चेहरा और मुंह पर हाथ फेरने वाला चेहरा, तिरछी आंखों वाला चेहरा, तिरछे मुंह वाला चेहरा और बिंदीदार रेखा वाला चेहरा शामिल हैं, जबकि नए इमोजी में काटने वाले होंठ और बुलबुले शामिल हैं।
हाथ मिलाने वाले इमोजी के अपडेट के साथ-साथ कई नए हाथ इमोजी हैं, जैसे कि दिल के हाथ, दाहिना हाथ, बाएं हाथ, हथेली नीचे हाथ, हथेली ऊपर की ओर, तर्जनी और अंगूठे को क्रॉस किए हुए हाथ, शामिल है।