अहमदाबाद के नाम एक और उपलब्धि, दुनिया का सातवाँ सबसे सस्ता शहर, जानिए कौन सा शहर है सबसे मंहगा शहर
            By  Loktej             
On  
                                                 वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2021 की रिपोर्ट के आंकड़े
देश का पहला हेरिटेज सिटी और गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद को विश्व स्तर पर एक नया सम्मान मिला है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा हाल ही में जारी वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2021 की रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद दुनिया का सातवां सबसे सस्ता शहर बन गया है। जीवन स्तर और खर्च में उतार-चढ़ाव के आधार पर रिपोर्ट दुनिया भर के 173 देशों को रैंक करती है जिसमें अहमदाबाद को सातवां स्थान मिला।
आपको बता दें कि सूची में अहमदाबाद को छोड़कर भारत का कोई भी शहर शामिल नहीं है। WCOL सूचकांक में अहमदाबाद के 37 अंक हैं और यह 167वें स्थान पर है, जिससे यह सातवां सबसे सस्ता शहर बन गया है। इस सूचकांक में पाकिस्तान के कराची शहर को 36 अंक मिले हैं और वह 168वें स्थान पर है। इस प्रकार, कराची ने अहमदाबाद को सबसे सस्ते शहर के रूप में पीछे छोड़ दिया है। दुनिया का सबसे सस्ता शहर सीरिया में दमिश्क केवल 12 अंकों के साथ है। इज़राइल का तेल अवीव 106 अंकों के साथ सबसे महंगा शहर घोषित किया गया है। अहमदाबाद 173 देशों की इस सूची में पहली बार शामिल हुआ है। रिपोर्ट में सबसे सस्ते शहरों में अहमदाबाद और ट्यूनीशिया का ट्यूनिस शहर है। इस सूची में पेट्रोल की कीमतों के मामले में सबसे महंगे शहर भी शामिल हैं। इसमें भारत का एक भी मेट्रो शहर शामिल नहीं है। हांगकांग में पेट्रोल की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। तेल अवीव इस सूची में चौथे स्थान पर है।
आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के अनुसार इज़राइल का तेल अवीव दुनिया का सबसे महंगा शहर है। यहां खाने-पीने की चीजों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
