वैसे तो कोरोना के कारण होली खेलनी नहीं है, फिर भी कोई रंग जाए तो रंग ऐसे छुड़ा लेना!

वैसे तो कोरोना के कारण होली खेलनी नहीं है, फिर भी कोई रंग जाए तो रंग ऐसे छुड़ा लेना!

रंगो से रंगीन हुये चेहरे को साफ करने के यह है सबसे आसान तरीके

होली का त्योहार आ चुका है और इस त्योहार की सबसे बड़ी खास बात है रंग। हालांकि राज्य में बढ़ते कोरोना के कारण सरकार द्वारा वैसे तो होली खेलने के लिए मना किया गया है, पर यदि फिर भी कोई आपको आकर जबरदस्ती रंग लगा जाए तो उसे निकालने के लिए अब घंटो बिगाड़ने की जरूरत नहीं है। 
पक्के कलर के कारण होती है त्वचा से रंग निकालने में परेशानी
इन दिनों पक्के कलर से खेली जाने के कारण कई बार होली के बाद इन कलर को निकालना काफी बड़ी चुनौती बन जाती है। पर अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए है कुछ ऐसे उपाय जिसे इस्तेमाल कर के आप आसानी से अपने ऊपर लगे रंगो को आसानी से निकाल सकेगे। 
जानिए कुछ उपाय जो हो सकते है कारगर
  • सबसे पहले तो होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर तेल या वेसलिन लगा ले। इससे त्वचा को नमी मिली रहेगी और आपके शरीर पर रंग भी जमा नहीं होगा।
  • इसके अलावा नहाने से ठीक पहले थोड़ा सा गेंहू का आटा लेकर उसमें नींबू और सरसों का तेल डाल कर एक पेस्ट बना ले और अपने चेहरे पर लगा ले। इससे आपके चेहरे पर लगा रंग नहाते समय आसानी से निकाल जाएगा।
  • त्वचा से रंग हटाने के लिए बेसन में दहि, शहद और थोड़ा सा नारियल तेल मिलकर इसे नहाते समय पूरे शरीर पर मालिश कर ले। फिर गुनगुने पानी से नहा ले।
  • गुलाबजल में एलोवेरा, कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाए और 10-15 मिनट तक रहने दे। इसके बाद पानी से अपना चहरा धो ले।
  • फलों की सहायता से भी होली का रंग निकालने में सहायता प्राप्त होती है। इसके लिए पपीता, केला और कीवी जैसे फल लेकर उसका पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाने से जलन कम होती है।
  • इसके अलावा मुलतानी मिट्टी, गुलाबजल, दहीं और शहद का पेस्ट बनाकर लगाने से भी निखरी त्वचा वापस आ जाती है। 

Tags: