अहमदाबाद : युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला मित्र के प्रेमी का अपहरण कर लिया, जानें फिर क्या हुआ

नए प्रेमी ने किया पुराने प्रेमी का अपहरण, बनाया MMS और की पिटाई

आपने फिल्मों में कई दफ़ा देखा होगा कि दो आदमी एक ही महिला से प्यार करने लगते हैं और फिर अपने प्यार को पाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। अब आप कहेंगे कि ये तो फिल्मों की कहानी है पर आज हम जो आपको बता रहे वो किसी फिल्म की कहानी नहीं है बल्कि हकीकत में ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल अहमदाबाद के सोला पुलिस ने प्यार की लड़ाई की एक घिनौनी कहानी का खुलासा किया जिसमें एक व्यक्ति को चार हमलावरों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद अपहरण करने वालों ने उसकी पिटाई की और उसका नग्न वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए उसे छोड़ दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही महिला के साथ प्यार करते थे।
पीड़ित रितेश ने बताया कि 24 मार्च को वह त्रिशला रेसिडेंसी के पास खड़ा था, जब एक कार में मास्क पहने चार व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचे। सभी उसके पास पहुंचे और महिला के साथ बातचीत के लिए धमकाना शुरू दिया। यह जल्द ही स्पष्ट हो गया कि चारों पुरुषों में एक मीत भी था। मीत ने रितेश को कार में धकेल दिया और उसके साथ गाली-गलौज की और उसे थप्पड़ मारे। रितेश ने कहा कि उसे एक अलग स्थान पर ले जाया गया जहां उसे बुरी तरह पीटा गया। उन्होंने कहा कि उनके चेहरे पर भी धाव था। बाद में आरोपी उसे एसजी हाईवे पर छोड़कर चले गए।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार घाटलोडिया के 25 वर्षीय रितेश पटेल को 24 मार्च को एक डीजे का कम करने वाले मीत पटेल और अन्य लोगों द्वारा अगवा किया गया था। जिसकी शिकायत अगले दिन दर्ज की गई। ये शिकायत से ये स्पष्ट हो गया है कि ये मामला प्रेम-त्रिकोण (लव ट्रायंगल) का है। दरअसल खटराज इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे रितेश अपने स्कूल के दिनों के समय से ही (लगभग छह साल से) अपने साथ पढने वाली एक महिला से प्यार करता था। एक दिन जब कॉलेज की फ्रेशर पार्टी मे युवती ने मीत को देखा, जिसके बाद उसके मन में मीत के प्रति आकर्षण हुआ। जिसके बाद उसने मीत से बात करना शुरू कर दिया। पर साथ ही में उसने रितेश के साथ भी अपना रिश्ता चालू रखा। 
इसके बाद एक दिन मीत ने जब महिला के सेलफोन की जाँच की तो उसे महिला और रितेश के बीच की चैटिंग मिली। इस पर महिला ने रितेश पर आरोप लगाया कि रितेश उसे बात करने के लिए मजबूर कर रहा था। आखिरकार अधिक पूछने पर महिला ने स्वीकार किया कि उसने रितेश के साथ संबंध बनाए रखा। मीत महिला के कबूलनामे से नाराज था और उसने अपने दोस्तों दीपक पटेल, सौरिन पटेल और चिराग यादव के साथ रितेश के अपहरण की योजना बनाई।  पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है साथ ही मीत के सेलफोन को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है। फ़ोन में रहे रितेश के नग्न वीडियो को भी पुलिस ने डिलीट कर दिया है।