अहमदाबाद : पति ने लिख कर दिया - 'अन्य स्त्री से नहीं बनाऊँगा संबंध', तब जाकर सुलझा मियां-बीवी का झगड़ा!

पत्नी रहती थी बच्ची के साथ व्यस्त तो शारीरिक सुख के लिए पराई महिला के साथ संबंध बनाने लगा पति

आज के दौर में रिश्ते बड़े नाजुक हो चले है। आज के समय छोटी छोटी बातों पर अलगाव कर लेते है। ऐसे में सोशल मीडिया आग में घी का काम करता है। आज के समय हर कोई सोशल मीडिया पर है और इसका उपयोग करते है। सोशल मीडिया से लोगों को बहुत मदद मिलती है पर हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। एक तरफ लोगों की जिंदगी को आसान बनाने वाले सोशल मीडिया के बदलते चलन में कई लोगों की शादियां टूटने के कगार पर पहुंच चुकी है। आज के समय ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां सोशल मीडिया के कारण किसी दंपति परेशान हो रहे है। अभयम हेल्पलाइन की टीम के पास भी ऐसे ही मामले आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अभयम की टीम ने अहमदाबाद के एक जोड़े की 18 साल पुरानी शादी को टूटने से बचा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अहमदाबाद अभयम की टीम को फोन कर कहा कि उसके पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है और इस वजह से शादी टूटने की कगार पर है। इस दंपति को एक दस साल की बच्ची भी है और अब इनकी अठारह साल की शादी संकट में पड़ गई है। ऐसे में अभयम की टीम महिला मदद के लिए के पास पहुंची। पीड़ित महिला ने टीम को बताया कि उसके पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था, इसलिए वह उसे रोज मारता है। इसके साथ साथ वो अपनी बेटी को भी धमकाता था। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने पिता को वीडियो कॉल पर किसी और से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ा लिया था। जब महिला ने इस बारे में पूछा तो आदमी ने अपना मोबाइल तोड़ दिया। मोबाइल फोन टूट जाने से उसमें से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण दोनों के बीच लड़ाई हो गई। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने पर आसपास के लोग जमा हो गए। तो पड़ोसी भी महिला की मदद के लिए आगे आए। पड़ोसियों ने महिला को अभयम की मदद लेने की सलाह दी।
आपको बता दें कि महिला की बात सुनकर अभयम की टीम ने उसके पति से बात की। उसने कहा, उसकी पत्नी उसे पर्याप्त समय नहीं देती है। पत्नी सारा दिन बेटी के पीछे साथ रहती है। इसलिए उसका शारीरिक सुख पाने के लिए दूसरी महिला के साथ संबंध हैं और वह अक्सर उसके घर जाता रहता है। यह सुनते ही पत्नी रोने लगी। हालांकि, उन्होंने तलाक लेने पर जोर दिया। लेकिन अभयम की टीम ने इसे समझाया। साथ ही पति की ओर से पत्र में लिखा गया था कि वह किसी अन्य महिला के साथ संबंध नहीं बनाएगा। पति के इस खुलासे के बाद मामला तूल पकड़ गया और महिला पति के साथ रहने को तैयार हो गई।