अहमदाबाद : टीकाकरण के क्षेत्र में गुजरात ने हासिल की दो और उपलब्धियां

गुजरात में अगस्त महीने के दौरान टीके की १ करोड़ ३४ लाख खुराक देने का रिकॉर्ड

31 अगस्त को एक ही दिन में पूरे राज्य में ८ लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई, राज्य में एक ही दिन में सर्वाधिक खुराक देने का बना रिकॉर्ड 
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात ने कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देकर अगस्त महीने के दौरान वैक्सीन की 1 करोड़ 34 लाख डोज देने की अनोखी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को और व्यापक बनाकर अगस्त महीने के दौरान पूरे राज्य में टीके की 1 करोड़ खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके बदले 1 करोड़ 34 लाख खुराक देकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया गया है। 
टीकाकरण के क्षेत्र में अन्य एक उपलब्धि गुजरात ने हासिल की है। राज्य में मंगलवार, 31 अगस्त को एक ही दिन में पूरे राज्य में 8 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई है। इस तरह, राज्य में एक ही दिन में सर्वाधिक वैक्सीन की डोज देने का नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। 
गुजरात ‘पर मिलियन वैक्सीनेशन’ यानी प्रति दस लाख आबादी पर टीकाकरण के मामले में देश के बड़े राज्यों में अग्रणी रहा है। गुजरात में 18 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण के पात्र कुल 4 करोड़ 93 लाख 20 हजार 903 लोगों में से अब तक 70.20  फीसदी यानी कि 3 करोड़ 46 लाख 14 हजार 660 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1 करोड़ 16 लाख 56 हजार 05 लोगों को दूसरी खुराक सहित टीके की कुल 4,62,70,665  खुराक दी जा चुकी है। 
अगस्त महीने के दौरान इस टीकाकरण अभियान को गति देकर स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित सभी ने सफल बनाया है उसके लिए मुख्यमंत्री  विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने सभी को इस गहन कार्य के लिए बधाई दी है। 
Tags: