तलाक होने के बाद पति ने पॉर्न वैबसाइट पर शेयर किए अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो, केस दर्ज

तलाक होने के बाद पति ने पॉर्न वैबसाइट पर शेयर किए अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो, केस दर्ज

मायानगरी के नाम से मशहूर मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपनी ही पत्नी के वीडियो एक पॉर्न वैबसाइट पर शेयर कर दिये थे। पत्नी का यह वीडियो उनके कई रिश्तेदारों ने देखे थे और उसे इस बारे में जानकारी दी थी। पत्नी ने शादी के पहले ही यह वीडियो अपने पति को भेजे थे। हालांकि तलाक हो जाने के बाद पति ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के हेतु से यह वीडियो सोशल मीडिया पर रख दिये थे। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मुंबई के उरण इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय युवती की शादी 2016 में पंकज के साथ हुई थी। शादी के पहले दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। इस दौरान उसने अपने वीडियो पंकज को भेजे थे। हालांकि शादी के बाद पंकज पत्नी की पिटाई करता था, इसके चलते पत्नी ने अपने पति से तलाक ले लिया था। तलाक हो जाने के कारण पंकज ने शादी के पहले के यह वीडियो पॉर्न वैबसाइट पर डाल दिया था। जिसे तकरीबन 100 से अधिक लोगों ने देख लिया था। किसी अंजान युवक द्वारा वीडियो की लिंक उसके पिता के मोबाइल पर डाली गई थी।
पति द्वारा इस तरह के कृत्य होने की जानकारी मिलते ही पत्नी ने न्हावा-शेवा पुलिस स्टेशन में अपने पूर्व पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया की पूर्व पति द्वारा पत्नी को बदनाम करने की भावना से इस तरह की हरकत की गई है।
Tags: Mumbai