क्रिकेट के बाद अब पशु पालन में भी धोनी पहुंचे टॉप पर

क्रिकेट के बाद अब पशु पालन में भी धोनी पहुंचे टॉप पर

रांची के फार्म हाउस में धोनी के पास हैं 104 गाय

क्रिकेट के फील्ड में अपनी कप्तानी और बल्ले से सबको अपना लोहा मनवाने के बाद धोनी अब सर्वश्रेष्ठ पशुपालक भी बन गए हैं। बिरसा कृषि विश्वविध्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पूर्वीय भारत में पशुपालन क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ गोपालक का खिताब दिया गया हैं। 
धोनी की तरफ से उनके प्रतिनिधि ने किया सम्मान का स्वीकार
अपने 43 एकर के फार्म हाउस में धोनी फल, सब्जी की खेती करने के अलावा डेरी फार्म चलाते हैं। शनिवार को बिरसा कृषि विश्व विध्यालय में चल रहे पूर्व क्षेत्र के प्रादेशिक ऐग्रोटेक किसान मेले में उन्हें सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह और शाल दिया गया था। धोनी के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित कुनाल गौरव ने इसका स्वीकार किया था। इस मेले में जानवरों का प्रदर्शन भी रखा गया था। इस प्रदर्शन में पहली बार धोनी के डेरी फार्म की दो गाय पेश की गई थी। जिसमें एक क्रॉस ब्रीड दी और दूसरी साहिवाल प्रजाति की थी। क्रॉस ब्रीड के साथ उसका बछड़ा भी था। धोनी की यह गाय रोजाना 35 लीटर दूध देती हैं। 
104 गाय के मालिक हैं धोनी
6 सदस्यों की निर्णायक समिति ने विजेताओं का चयन किया था। विजेता के चयन में गाय की शारीरिक संरचना, दूध की क्षमता की परख की गई थी। रांची स्थित धोनी के फार्म हाउस में फिलहाल 104 गाय हैं। जिसमें सबसे ज्यादा गिर, फ्रीजियन और साहिवाल प्रजाति की गाय हैं। 
Tags: