बहुत सारी च्यूइंगम खाने से 19 वर्षीय युवती की हो गई मौत, मां ने दी ये चेतावनी

बहुत सारी च्यूइंगम खाने से 19 वर्षीय युवती की हो गई मौत, मां ने दी ये चेतावनी

अधिक च्यूइंगम खाने से शरीर में होती है अन्य पोषक तत्वों की कमी

क्या च्युइंग गम किसी की जान ले सकता है? सवाल बहुत उलझाने वाला है। दुनिया में कई लोग च्युइंग गम खाने का शोख रखते है। लेकिन एक ब्रिटिश महिला ने दावा किया है अधिक च्युइंग गम खाना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। अधिक च्युइंग गम खाने की आदत के कारण उनकी पुत्री की मौत हो गई है। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, बेटी की मौत के 10 साल के बाद उसकी माता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी। 
ब्रिटन के लैनलेली में रहने वाली मारिया मॉर्गन की 19 वर्षीय सामन्था जैनकिंस की साल 2011 में मृत्यु हो गई थी। पहले तो उसे लगा की उसे सामान्य बीमारी है। पर इससे उसकी हालत और भी बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उसे एम्ब्युलेंस द्वारा प्रिंस फिलिप अस्पताल ले जाया गया। मारिया ने बताया कि जब अस्पताल में उसकी बेटी को खींच आने लगी तो डॉक्टरों के साथ उसकी बात हुई। बेटी को अस्पताल ले जाने के तीन बाद डॉक्टर ने फोन कर उनकी बेटी कि मौत के समाचार दिये। 
बेटी की असामयिक मौत ने उन्हें झकझोर दिया, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी की मौत का कारण खोजने की कोशिश करना शुरू कर दिया। मारिया ने अपनी बेटी की टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट देखी तो उसमें सब कुछ निगेटिव था। एक दिन उसकी दूसरी बेटी ने कहा कि मारिया को च्यूइंग गम खाना बहुत पसंद था। तब मारिया ने उसके रूम को चेक किया जहां उन्हें पता चला कि मारिया काफी च्युइंग गम खाती थी। जब मारिया ने चेक किया तो उसे सामन्था के रूम में से च्युइंग गम के कई बिल मिले। जिस पर से उसे अंदाजा आया कि वह एक दिन में च्युइंग गम का पूरा पैकेट खतम कर जाती थी। 
बेटी की इस आदत के बारे में जानने के बाद मारिया ने इसके नुक़सानों के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्हें पता चला की अधिक च्युइंग गम खाने के कारण शरीर में सोल्ट की कमी हो जाती है। सामन्था के शरीर में भी मेंग्नेशियम, पोटेशियम, सोडियम और केल्शियम की काफी कमी हो चुकी थी। 6 जून को सामन्था को दुनिया को अलविदा किए 10 साल पूरे हो जाएँगे। ऐसे में मारिया लोगों को अधिक च्युइंग गम खाने के नुकसान बता रही है। वह पूरी दुनिया को च्युइंग गम से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताना चाहती थी। 
Tags: