27 मिनट में युवक ने किए 3200 स्किप्स, बनाया नया रिकॉर्ड

27 मिनट में युवक ने किए 3200 स्किप्स, बनाया नया रिकॉर्ड

कोरोना काल में मात्र 6 महीनो में घटाया 33 किलो वजन

राजकोट जिले में स्टेशनरी की दुकान के मालिक के पुत्र ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया। जयदेवसिंह के पुत्र हर्षराजसिंह ने लगातार 6 महीने तक लगातार मेहनत कर अपने 110 किलो का वजन घटाकर 77 किलो तक किया। 6 महीनों में 33 किलो वजन घटाकर युवक का मनोबल इस तरह से बढ़ा की युवक ने एक नया रिकॉर्ड ही अपने नाम कर लिया। युवक ने मात्र 27 मिनट में 3200 बार स्किप्स कर मेडल हासिल किए है। 
22 वरशिए हर्षराज ने अपना वजन कम करने का निश्चय किया था। लोकडाउन के दौरान कई लोगों ने हर्षराज से वजन अधिक होने की शिकायत की थी। जिसके चलते उसने वजन घटना शुरू किया। मात्र 6 महीने के अंदर ही हर्षराज ने अपना वजन 33 किलों तक घटा लिया। साथ ही हर्षराज ने स्किपिंग भी शुरू की, जिसमें उनकी कड़ी मेहनत की। 
हर्षराज कहते है कि कोरोना के दौरान कई लोगों को वजन बढ़ने की समस्या हुई थी।  
शुरुआत में काफी वजन था, पर जैसे ही वजन कम होने लगा उसने स्किपिंग शुरू की। पहले तो वह मात्र 2 मिनट तक ही कूद सकते थे। पर हर दिन प्रेक्टिस करते करते उन्होंने यह रिकॉर्ड हासिल किया था। हर्षराज ने कहा कि उसने किसी भी दवा और सर्जरी के बिना ही अपना वजन घटाया है। जिसके चलते लोगों को काफी प्रेरणा मिल सकेगी। 
हर्षराज की कड़ी मेहनत और परिश्रम के कारण उसके माता-पिता काफी खुश है। पिता जयदेवसिंह गोहील का कहना है कि उनके पुत्र कि कड़ी मेहनत के कारण ही उन्हें यह परिणाम मिला है, जिसके चलते वह गौरव की अनुभूति हो रही है। 
Tags: Rajkot